बैतूल पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का किसानों को लेकर बड़ा बयान

बैतूल पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का किसानों को लेकर बड़ा बयान

बैतूल, वाजिद खान| बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) रविवार को बैतूल (Betul) पहुँची। वह नागपुर से लौटते हुए बैतूल रुकीं। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधि और भाजपा (BJP) के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चार्चा किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर बड़ा बयान दिया|

उमा भारती से किसानों को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने किसानों को लेकर कहा कि यह किसान और सरकार दोनों के लिए एक अवसर है और दोनों को चूकना नहीं है। सरकार को यह बात समझ लेनी है कि सरकारी नीतियों से किसानों को लाभ कैसे पहुचाएं। किसानों को भी यह बात समझ लेनी है कि अब दूसरा अवसर नहीं मिलेगा 25- 30 साल तक।

पुर्व सीएम ने कहा किसान की समस्या का निदान हो जाना चाहिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए। पर इसमें हट और अहंकार दोनों का त्याग करना पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews