डिजिटल एड कम्पनी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, 4 आरोपी हिरासत में

डिजिटल एड कम्पनी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, 4 आरोपी हिरासत में

बैतूल, वाजिद खान। बड़े शहरों में विज्ञापनों के एलईडी स्क्रीन चलाने का झांसा देकर बिजनेस पार्टनर बनाने वाली एक कम्पनी ने सैकड़ों लोगो को ठग लिया। इसकी शिकायत निवेशकों ने कोतवाली में की थी जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निवेशकों के बताए अनुसार आरोपियों की घेराबंदी कर 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए बैतूल एसडीओपी ने बताया कि आयुष एंटरप्राइजेस और एजीएम डिजिटल लिमिटेड नाम की कम्पनी ने बीते एक साल पहले यहां बिजनेस पार्टनर बनाने का सपना दिखाकर अपना बड़ा जाल फैलाया। कम्पनी ने लोगो को झांसा दिया कि वह बड़े शहरों में एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन का कारोबार करती है जिसके कई शहरों में बड़े एलईडी होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इन पर चलने वाले विज्ञापनों से उसे बड़ी इनकम होती है। कम्पनी ने इस झांसे में उलझाकर बैतूल में सैकड़ों लोगो को अपना बिजनेस पार्टनर बनाकर किसी से एक तो किसी से दो लाख यहां तक कि 25-25 लाख इनवेस्ट करवा लिये। रकम 13 महीने में दुगनी करने का झांसा देकर निवेशकों को बाकायदा मैच्युरिटी डेट के चेक भी दिए गए है। इस तरह के लालच में आये करीब पौने दो सौ लोगों का करोड़ों रुपया हड़प लिया है। अब गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews