बैतूल: भाई के साथ घर लौट रही युवती के साथ गैंग रेप, आरोपियों ने भाई को कुएं में फेंका

live-in-partner-molest-nurse-

बैतूल

कोरोना क्राइसिस और लॉकडाउन के बीच भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। बैतूल के कोतवाली इलाके के पाढ़र गांव में एक युवती के साथ गैंग रेप और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात सात युवकों ने युवती के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया जब वो अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले बाइक रूकवाई और फिर युवती के साथ जबरदस्ती की। भाई के विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे पास के कुएं में फेंक दिया और फिर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवकों के फरार हो जाने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके भाई को कुएं से बाहर निकाला गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। युवती के बयान के आधार पर सात में से पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, फिलहाल धराए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews