बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार ने घर घर कराया यज्ञ का आयोजन, कोरोना से मुक्ति के लिए हुआ हवन

बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार ने घर घर कराया यज्ञ का आयोजन, कोरोना से मुक्ति के लिए हुआ हवन

बैतूल, वाजिद खान। कोरोना महामारी से निपटने के लिए शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर सारी कोशिशें कर रहा है। इसी बीच गायत्री परिवार भी कोरोना से मुक्ति के लिए अभियान के रूप में घर घर गायत्री यज्ञ के माध्यम से हवन पूजन करा रहा है। बैतूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे जिले में गायत्री परिवार से जुड़े लगभग 24000 घरों में गायत्री यज्ञ के साथ हवन पूजन का लक्ष्य रखा गया।

Bhind News: गूगल मीट में मंत्री ने पढ़ाया बच्चों को अनुशासन का पाठ, छात्रों ने भी पूछे सवाल

इसके तहत सुबह से ही घरों में मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ शुरू हुआ और इस यज्ञ में कोरोना मुक्ति के मंत्र की आहुति डाली गई। कोरोना महामारी से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सुख शांति के लिए घर घर में किए गए गायत्री यज्ञ की आहुति में हवन सामग्री के अलावा गिलोय और अन्य औषधियों का उपयोग किया गया जिससे हवन से निकलने वाले धुएं से वातावरण शुद्धि हो। गायत्री परिवार के सदस्य मानते हैं कि इस यज्ञ हवन पूजन से कोरोना से मुक्ति मिलेगी, इसके लिए गायत्री परिवार के द्वारा कोरोना मुक्ति के मंत्र के साथ आहुति दी गई। यज्ञ हवन पूजन करने का सबसे मुख्य कारण यह बताया गया कि हवन यज्ञ करने से उठने वाले धुएं से वातावरण शुद्ध होता है जिससे हवा में फैले संक्रामक विषाणु खत्म हो जाते हैं। इसी को आधार मानते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews