
बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में एक सरकारी स्कूल के टीचर ने शुक्रवार को नाबालिग छात्रा के साथ क्लास में अश्लील हरकत की जिसको लेकर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में जाकर मनचले टीचर की जमकर पिटाई की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के सरकारी हाईस्कूल की छात्रा के साथ क्लास में टीचर आदित्य आर्य ने अश्लील हरकत की थी। इसके बाद स्कूल में गांव वालों ने हंगामा मचा दिया और टीचर को सबक सिखाने के लिए जमकर पिटाई की। पुलिस और अधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी गई । घटना की जानकारी मिलते ही मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य और महिला डेस्क प्रभारी सेवंती परते मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने टीचर की पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया है।
25 करोड़ से अधिक खाताधारकों को होगा फायदा, खाते में जल्द आएगी ब्याज की राशि
पुलिस ने टीचर को हिरासत में ले लिया है ।उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी टीचर इसके पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। इसके चलते उसे उसका ट्रांसफर होते रहते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है। पीड़िता की शिकायत पर धारा 354 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला कायम किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”650352417″]
