कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, हर मुसीबत में डटे रहे लोगों की सेवा के लिये

कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, हर मुसीबत में डटे रहे लोगों की सेवा के लिये

बैतूल, वाजिद खान। 22 मार्च से कोरोना के प्रकोप के साथ ही जहाँ आम आदमी अपने अपने घरों में कैद हो गए, वहीं कई लोग कोरोना वॉरियर्स के रूप में समाज की सेवा में जुट गए बैतूल में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नगर रक्षा समिति के सदस्यों का योगदान बेहद अहम है।

ये लोग अपने  कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन करते हुए आज तक डटे हुए हैं। चाहे वो गर्मी हो या भारी बारिश। अब इन कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहन देने हेतु पुलिस प्रशासन आगे आया है और इसी कड़ी में लल्ली चौक पर तैनात नगर रक्षा समिति की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य रूप से सीनियर डीएसपी यादव जी एवं डीएसपी संतोष कुमार पटेल तथा कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार पुरोहित द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं कौमी एकता यूथ क्लब के प्रमुख शेख समर, जिला अध्यक्ष आदित्य यादव, उपाध्यक्ष पलास तायवाड़े, नगर अध्यक्ष एहफज अली, कोषाध्यक्ष चांगेज खान, महासचिव अशीम खान, दीपू मालवीय आदि ने भी गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया।

जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर, जिला उप संयोजक नईम खान, थाना कोतवाली उप संयोजक हितेश सोनी, सदस्य शेख सगीर, नौशाद खान, आमिर उल्लाह, दिलशाद खान, नफीस खान, इरशाद खान, शेख फईम, राजेश नागपुरे, सोहेल शेख को सम्मानित किया गया। समिति प्रमुख ने बताया कि आगे भी गश्त पॉइंट चालू रहेगा और जिन लोगों ने लॉकडॉउन में ड्यूटी की है और ड्यूटी कर रहे है उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews