आईएएस को आया ट्रेन में हार्ट अटैक, भोपाल रैफर

आईएएस को आया ट्रेन में हार्ट अटैक, भोपाल रैफर

बैतूल।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आईएएस संजय मित्तल को हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में मित्तल को बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया।फिलहाल मित्तल की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आईएएस संजय मित्तल नागपुर से भोपाल जा रहे थे। तभी बैतूल स्टेशन में अचानक सीने में दर्द होने पर आईएएस की हालत बिगड़ गई।आनन-फानन में सहयोगियों द्वारा बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल भोपाल रेफर किया गया।फिलहाल आईएएस की हालत गंभीर बनी हुई है।इस मामले में रेलवे प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि अफसर को पुलिस वाहन में ही भोपाल रैफर किया गया है। आईएएस ​संजय मित्तल कहां पदस्थ है, और किस काम के सिलसिले में भोपाल जा रहे थे इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews