कांग्रेस MLA ने कर दिया BJP कार्यालय का उद्घाटन! मचा बवाल, बोले-धोखे से बुलाया, धरने पर बैठे

कांग्रेस MLA ने कर दिया BJP कार्यालय का उद्घाटन! मचा बवाल, बोले-धोखे से बुलाया, धरने पर बैठे

बैतूल, वाजिद खान| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले कुछ समय से दलबदल का दौर जारी है| भाजपा और कांग्रेस नेता विधायकों के संपर्क में होने के दावे कर रहे हैं| इस बीच बैतूल में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ एक कांग्रेस विधायक ने कर दिया| जिसे देख सभी हैरान रह गए, वहीं गलती समझ में आते ही बवाल मच गया| कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी (Congress MLA Brahma Bhalavi) धरने पर बैठ गए और उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए| उन्होंने खुलासा किया कि मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला था| इसके लिए 50 करोड़ की पेशकश की थी| धोखा देकर मुझे बुलाया गया है| मैं एक बाप का हूं, दो का नहीं|

दरअसल, यह पूरा मामला शाहपुर जनपद परिसर का है। जहां अन्य कार्यक्रम होने थे| इस दौरान बीजेपी के मंडल कार्यालय का शुभारंभ हुआ| इस दौरान बीजेपी के दिग्गज समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, लेकिन मंच पर जैसे ही कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी पहुंचे, सब हैरान रह गए| घोड़ाडोंगरी के कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी ने बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया| इसको लेकर बवाल मच गया| जब उन्हें जैसे ही इस गलती का अहसास हुआ उन्होंने कार्यक्रम से रवानगी कर ली। इस बीच वहां मौजूद कांग्रेस विधायक समर्थकों से भाजपाइयों से विवाद हो गया| जिसके बाद उन्होंने बीजेपी पर धोखाधड़ी कर कार्यक्रम में ले जाने का आरोप लगाया.

विधायक का खुलासा, बीजेपी से मिला 50 करोड़ का ऑफर
मामले के बाद कांग्रेस विधायक बृह्मा भलावी धरने पर बैठ गए| उन्होंने कहा कि वे काम्प्लेक्स की ओपनिंग में गये थे। वहां उन्हें धोखे से ले जाया गया। उन्हें पहले भी भाजपा में शामिल होने 50 करोड़ रुपये का ऑफर हो चुका है। तब उन्होंने कहा था कि एक अरब भी दोगे तो नही आऊंगा। मैं एक बाप का हु।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews