बैतूल: प्रेमी जोड़े की हत्या से सनसनी, लिव इन में रह रहे थे विवाहित महिला-पुरुष

बैतूल: प्रेमी जोड़े की हत्या से सनसनी, लिव इन में रह रहे थे विवाहित महिला-पुरुष

बैतूल, वाजिद खान
मध्य प्रदेश के बैतूल के आठनेर थाना इलाके में आज एक प्रेमी जोड़े की हत्या से सनसनी फैल गयी है। दोनो पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है। दोनो मृतक शादी शुदा थे और लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हत्या की वजह अब तक सामने नही आ सकी है।

आठनेर थाना इलाके के गांव गोंडी घोघरा में आज उस समय दहशत फैल गयी जब गांव के करीब मृतक इंद्रदेव झोड़ और उसके साथ लिव इन मे रह रही कम्मो बाई की खून से सनी लाश उन्ही के खेत पर झोपड़ी के पास पाई गई। दोनो के शरीर पर धारदार हथियार के कई वार किए गए थे। जिससे मौका के वारदात खून से सन गया था। घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुचकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक इंद्रदेव और महिला कम्मो का पिछले तीन सालों से प्रेम।प्रसंग चल रहा था। इंद्रदेव की तीन बेटियां है जबकि  महिला की एक बेटी है। जिसके कारण परिवार उनके इस प्रेम प्रसंग से नाराज था। दोनो को उनके परिवारों ने कई बार समझाइश भी दी थी लेकिन बावजूद इसके इंद्रदेव महिला कम्मो को लेकर खेत पर बनी झोपड़ी में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला देर रात तक अपने घर नही पहुची थी।उसे आखरी बार सुबह देखा गया था। जबकि मृतक इंद्रदेव का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था आज सुबह उनकी रक्तरंजित लाश मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू की है। दोनो के प्रेम।प्रसंग की वजह से पुलिस हत्या के शक के तौर पर परिवार के सदस्यों की लोकेशन जुटाने में लगी हुई है।

श्रद्धा जोशी (एएसपी बैतूल) का कहना है कि दोनों की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है| इन दोनों के चार-पांच सालों से संबंध थे और मृतिका के पति ने भी पहले इन्हें कई बार समझाने की कोशिश की है पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews