कैबिनेट मंत्री की फिसली जुबान, कमलनाथ की जगह इन्हें बता दिया CM

mp-government-action-on-adulteration-in-madhya-pradesh-

बैतूल।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कुछ ऐसा कहा कि सब अवाक रह गए। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान सही किया लेकिन तब तक ये वाक्या मीडिया के कैमरों में कैद हो गया।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम कमलनाथ के सबसे करीबी पीएचई मंत्री को सुखदेव पांसे को ही मुख्यमंत्री बता दिया ।ये वाक्या उस समय हुआ जब सिलावट भोपाल से छिंदवाड़ा जाते समय बैतूल में रुके और विधायक निलय डागा के निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे और यही उनकी जुबान फिसल गई । इसके बाद वे जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए गए ।जहां उन्होंने जमीन पर बैठ कर मरीजो के परिजनों से बातचीत की और समस्या जानी। इसके बाद सीएमएचओ को निर्देश दिए कि इलाज में लापरवाही ना हो ।

आपको बता दे सुखदेव पांसे बैतूल के मुलताई से विधायक चुनकर पीएचई मंत्री बनाये गए है। वे कमलनाथ के खास सिपहसालार माने जाते है।यही वजह है कि सीएम ने उन्हें छिंदवाड़ा का प्रभारी मंत्री बनाया हुआ है। यही वजह है कि पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे का रसूख इतना बढ़ गया है कि अन्य मंत्री उन्हें मुख्यमंत्री जैसा मानने लगे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews