बैतूल में ट्रैफिक जवान के रूप में विराजे भगवान गणेश, आकर्षण का बने केंद्र

ganesh idol

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल (Betul) शहर में लोगों को ट्रॅफिक्स के रूल बताने और उनका पालन करवाने के लिए बैतूल ट्रैफिक पुलिस (Betul Traffic Police) ने एक अनोखा प्रयास किया है। जहां पुलिस ने शहर के अंबडेकर चौक पर ट्रैफिक जवान के रूप में गणेश प्रतिमा स्थापित की है। अंबडेकर चौक में विराजित यह अनोखी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस की यह गणेश प्रतिमा यातायात जागरूकता के लिए स्थापित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों की जानकारी देने और नियमों के उल्लंघन को रोकने में झांकी खास भूमिका अदा करेगी।

यह भी पढ़ें…Transfer : MP में IAS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखिये लिस्ट

बैतूल के व्यस्ततम अंबेडकर चौक पर यातायात पुलिस ने प्रतिमा स्थापित की है। खास बात यह है कि प्रतिमा को यातायात जवान का लुक दिया गया है, जो यातायात व्यवस्थित करते दिखाई दे रही है। यातायात पुलिस के प्रभारी गजेंद्र केन का कहना है कि प्रतिमा का उद्देश्य यही है कि लोग आस्था से जुड़कर अपनी उस जीवन शैली में बदलाव लाएं जो आमतौर पर वाहनों से निकलने पर हम लापरवाहीपूर्वक अपनाते हैं। यही हादसे का कारण बनती है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को यातायातकर्मी की तरह तो बनाया ही गया है। झांकी के पंडाल में यातायात नियमों से जुड़े बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी मिल सकेगी।

झांकी के माध्यम से शराब पीकर ड्राइविंग नहीं करना, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना, हेलमेट लगाकर बाइक चलाना, साइड मिरर का इस्तेमाल करना, आवश्यक दस्तावेज लेकर चलना, प्रदूषण चेक अप जैसी जानकारी पोस्टर, बैनर के जरिए दी जा रही है। झांकी पंडाल में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिसमें ट्रैफिक नियमों के जानकारों को बुलवाकर संगोष्ठी जैसा आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें… Shivpuri News : खनियाधाना में त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews