बैतूल में चला मामा का बुलडोजर, टीम ने हटाया अतिक्रमण

बैतूल में चला मामा का बुलडोजर, टीम ने हटाया अतिक्रमण

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल (Betul) के शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार को हटाया गया। इस संयुक्त कार्यवाही में राजस्व अमले से तहसीलदार, एसडीएम, पुलिस विभाग से एसडीओपी और नगरपालिका अमला मौजूद रहा। इस अतिक्रमण हटाओ मुहिम (anti encroachment campaign) में कच्चे पक्के मकान, दुकान और गुमठियों को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ने और हटाने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़े…मंदसौर जिले के दलावदा गांव में तीन बच्चियां तालाब में डूबीं, मौत

गौरतलब है कि शहर के खंजनपुर क्षेत्र में अतिक्रमण बड़ी मात्रा में था। इसी क्षेत्र में दादाजी कुटी से नागदेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य होना है। इस कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय सांसद द्वारा करीब 4 माह पहले ही किया जा चुका है। तब से नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जा चुके थे कि जिन लोगों के मकान, दुकान सड़क पर अतिक्रमण में है वो हटा लें, नोटिस पर कुछ लोगों ने अपने अतिक्रमण हटा लिए वहीं कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस अतिक्रमण की वजह से आये दिन यातायात प्रभावित होता था।

[dgv_vimeo_video id=”708178125″]

यह भी पढ़े…FCI Recruitment 2022: 8वीं-10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 4710 पदों पर निकली भर्ती, जाने डिटेल्स

आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका ने यहां से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। टीम के नेतृत्व में जेसीबी मशीन द्वारा पक्के मकानों के अतिक्रमण को गिराया गया वंही कच्चे मकान व दुकानों को भी हटाया गया। तहसीलदार प्रभात मिश्रा ने बताया कि सुबह 9 बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया था। अतिक्रमण के कुल 57 मकान दुकान चिन्हित किये गए थे।दोपहर तक करीब आधा अतिक्रमण हटाया जा चुका था और बाकी की कार्यवाही शाम तक पूरी करने की बात कही।

[dgv_vimeo_video id=”708178338″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews