बैतूल- प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री ने किया बायोगैस संयंत्र का लोकार्पण

बैतूल- प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री ने किया बायोगैस संयंत्र का लोकार्पण

बैतूल, वाजिद खान। भारत सरकार में प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैतूल में ओएनजीसी के सीएसआर मद से बनने वाले किसान ट्रेनिंग भवन का भूमिपूजन किया। इसी के साथ उन्होने भारत भारती परिसर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से 200 घनमीटर क्षमता वाले बायोगैस संयन्त्र का लोकार्पण भी किया।

वे प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के साथ भारत भारती पहुंचे थे। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक वी. सतीश कुमार, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन से कार्यकारी निदेशक जयेश शाह, ओएनजीसी से एसएससी.पार्थीबन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यहां उनके द्वारा किसान ट्रेनिंग भवन का भूमिपूजन किया और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से 200 घनमीटर क्षमता वाले बायोगैस संयन्त्र का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही बीपीसीएल के सहयोग से निर्मित भारत भारती प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने किसान बिल को लेकर कहा कि देश का कृषि कानून देश के लिए है किसानों के लिए है, चंद लोगों की असहमति को आप देश की असहमति का दर्जा मत दीजिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews