कोरोना वायरस से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल

कोरोना वायरस से निपटने के लिए  की मॉक ड्रिल

बैतूल।वाजिद खान

ज़िला अस्पताल में शाम 4 बजे हड़कम्प मच गया जब एक कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीज़ को लाया गया मरीज़ की शिफ्टिंग के दौरान डॉक्टरों की टीम एक विशेष किट पहने दिखे मरीज़ को लिफ्ट द्वारा अस्पताल में बने विशेष वार्ड में रखा गया जंहा डॉक्टरों ने मरीज की जांच कर ब्लड सेम्पल पुणे की लैब भेजा ।

घबराए नही,  यह कोई कोरोना संक्रमित मरीज नही था यह तो  मात्र एक रिहर्सल थी कोरोना से निपटने की ताकि ऐसी आपात  स्थिति में डॉक्टर सही तरीके से काम कर सके। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा एक मरीज को देखा गया एवं मरीज को सुरक्षित लिफ्ट किया गया।

दरअसल कोरोना संक्रमित  मरीज का किस तरह  इलाज करना है इसे लेकर जिला अस्पताल द्वारा एक मॉक ड्रिल की गई। इसका मकसद इलाज के लिए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीज की शिफ्टिग से निपटने के लिए तैयारी करना था ।। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप धाकड़   ने कहा कि वर्तमान अभ्यास को शिक्षण के माध्यम के रूप में लिया गया ताकि प्रक्रिया को सही बनाया जा सके। सिविल सर्जन प्रदीप धाकड़ ने बताया कि कोरोना चीन से होकर  अलग देशों तक पँहुच रहा है जिसको देखते हुए मप्र स्वास्थ्य विभाग ने  मॉकड्रिल करने के आदेश दिए थे ।कि किस तरह संक्रमित मरीज को वार्ड तक शिफ्ट करना है अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है उनकी एक किट है जिसे पहने हुए है जैसे ही कोई मरीज आता है तो उसका ब्लड सेम्पल लिया जाएगा सेम्पल को पुणे लेब भेजा जाएगा मरीज को आइसोलिट वार्ड में रखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews