भाई ने भाई को बेरहमी से पीटा, सड़क पर जानवरों की तरह घसीटा, वीडियो वायरल

भाई ने भाई को बेरहमी से पीटा, सड़क पर जानवरों की तरह घसीटा, वीडियो वायरल

बैतूल, वाजिद खान। बेरहमी की ऐसी तस्वीर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक भाई ने ही अपने भाई के हाथ पैर बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर सड़क पर उसे घसीटा। इस दौरान युवक को गंभीर चोटें आई है। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के दौरान पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया था जो अब  वायरल हो रहा है।

सोमवार रात एक ऐसा मामला आया जिसे देख कर रोंगटे खड़े हो जाए। बैतूल के मुलताई में एक भाई ने अपने भाई के हाथ पैर रस्सी से बांधकर पहले तो उसे पीटा और फिर सीमेंट की सड़क पर जानवरों की तरह घसीटा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया।

मुलताई में तालाब के पास रहने वाले रसीद शाह उर्फ शेरू को उसके भाई सलमान सहित परिवार के लोगों ने जमकर पीटा और हाथ पैर बांधकर घसीटा। इस दौरान लोगों के बीच बचाव करने पर उन्हें भी धमकाया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 पर दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। फिलहाल घायल शेरू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों द्वारा हमेशा ही उसके साथ मारपीट की जाती है, जिसकी पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। इस परिवार का पूरे मोहल्ले में आतंक है, जिससे सभी परेशान हैं। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले वाले भयभीत हैं। आसपास के लोगों द्वारा जहां भय फैलाने वाले परिवार पर कार्रवाी की मांग की जा रही है, वहीं पुलिस मारपीट करने वाले सलमान को तलाश कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि शेरू शराब पीने का आदी है।

इस मामले में पीड़ित युवक शेरू का कहना है कि उसका भाई सलमान अपने दोस्त को लेकर आया और उसके हाथ पैर बांधकर पिटाई की और घसीटकर कि बोला मेरे घर में मत आना। इधर अस्पताल चौकी के उमाकांत मिश्रा का कहना है कि मुलताई अस्पताल से शेरू नाम का घायल युवक रेफर होकर जिला अस्पताल बैतूल आया है। उसके द्वारा बताया गया कि उसके भाई के द्वारा मारपीट की गई है। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है, घायल की हालत अभी ठीक है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews