
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही मोरखा में नागदेव मंदिर के पास बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग झुलस गए है। ये लोग चोटी के कार्यक्रम में नागदेव मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बैतूल बाजार के पास घोघरी के ग्रामीण चोटी के कार्यक्रम में वाहन से सवार होकर नागदेव गए थे।
घायलों का इलाज जारी
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद यहां अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। वहीं, चोटी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, जहां अचानक गरज चमक के साथ बिजली गिर पड़ी। इससे मौके पर खड़े मृतक अंकुल पिता रमेश मरकाम निवासी घोघरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक को आमला ले जाया गया है, उसका यहीं पोस्टमार्टम होगा, जबकि घायलों का इलाज फिलहाल बोरदेही अस्पताल में चल रहा है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय भेजा जा सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”945517832″]
[dgv_vimeo_video id=”945518011″]
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
