Baitul- महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को ठेले पर रखा चूल्हे पर बनाई रोटियां, गाड़ी को मारा धक्का

Baitul- महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को ठेले पर रखा चूल्हे पर बनाई रोटियां, गाड़ी को मारा धक्का

बैतूल, वाजिद खान। बढ़ती महंगाई को लेकर अटल सेना के नेतृत्व में महिलाओं का अनोखा विरोध देखने मिला, जहाँ महिलाओं ने स्कूटी को धक्का मारकर और सड़क पर हाथ ठेले पर गैस सिलेंडर रखकर चूल्हे पर रोटियां सेंकी। दरअसल जिस तरह से पेट्रोल और रसोई गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिससे आम आदमी खासा परेशान है और इसी को लेकर बैतूल मुख्यालय पर महिलाओं ने इस तरह अपना विरोध जाहिर किया।

इस विरोध के दौरान महिलाओं ने कहा कि मोदी जी की सरकार है और उन्हें हमने चुनकर भेजा है तो उन्हें हमारी बात को सुनना होगा क्योंकि हम आमजन है। अगर सरकार में बैठे लोग इस बात पर ध्यान नही देंगे तो तक हम इस तरह से अपना विरोध अलग अलग रूप में जाहिर करते रहेंगे। उन्होने कहा कि जब तक ये महंगाई कम नही होगी हमारा विरोध जारी रहेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews