महिला अपराध रोकने बैतूल में दौड़ेंगी ‘संगवारी’, आठ टू व्हीलर पार्टियां तैनात

महिला अपराध रोकने बैतूल में दौड़ेंगी ‘संगवारी’, आठ टू व्हीलर पार्टियां तैनात

बैतूल| वाजिद खान| अपराधों खासतौर पर महिला अपराधों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश के बैतूल मे महिला पेट्रोलिंग मोबाइल संगवारी शुरू की गयी है। यह योजना निर्भया मोबाइल की तर्ज पर काम करेगी। इस टू व्हीलर पार्टी में दो महिला आरक्षक स्कूटी पर सवार होकर सूचना मिलते ही पीड़ित तक पहुचेगी। बैतूल में अनुभाग स्तर पर ऐसी आठ टू व्हीलर पार्टियां तैनात की गई है। बैतूल एसपी ने आज इस योजना को एक फरियादी महिला से हरी झंडी दिखावा कर शुरू किया।

जिले के अनुभाग स्तर पर यह संगवारी जारी किए जाने वाले मोबाइल नंबर या मौखिक रूप से महिला संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने पर मौके पर पहुचकर कार्रवाई करेगी। संगवारी महिला अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।स्थानीय बोलचाल में संगवारी का मतलब साथी होता है। कोरकू भाषा के इस शब्द को लेकर बैतूल एसपी सिमाला  प्रसाद ने इसकी शुरुआत की है। योजना के तहत जिले के सभी अनुभाग स्तर पर इसका संचालन होगा। योजना के तहत दो  महिला पुलिस कर्मी स्कूटी पर तैनात होंगे।वे पीड़ित के संबंध के जानकारी मिलते ही कार्रवाई करेंगे।  जरूरत पड़ने पर यह यूनिट पुलिस की एफआरवी फ़ास्ट रिस्पांस व्हीकल और निर्भया मोबाइल से भी मदद ले सकेंगी। अनुभाग स्तर पर निर्भया मोबाइल के न होने से इसे शुरू किया गया है। महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई योजना में तैनात महिला आरक्षक भी इस योजना से उत्साहित है।

सिमाला प्रसाद (एसपी बैतूल) का कहना है कि टू व्हीलर पेट्रोलिंग पार्टी है आठ थानों में शुरू की गई है इसका नाम आदिवासी नाम से रखा गया है संगवारी जिसका मतलब होता है साथी इनके सरकारी नंबर जारी किए जाएंगे जिस पर महिलाएं फोन करके अपनी समस्या बता सकेंगे और संगवारी उन महिलाओं के पास पहुंचकर उनकी समस्या सुनेंगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews