नाराज प्रेमिका का दिल जीतने फिल्मी स्टाइल में चोरी, खुद लौटाया चोरी का माल

नाराज प्रेमिका का दिल जीतने फिल्मी स्टाइल में चोरी, खुद लौटाया चोरी का माल

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। इस मामले में पकड़े गए युवक की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि उसने चोरी की इस वारदात को अपनी प्रेमिका (girlfriend) और उसके परिजनों क दिल जीतने के लिए अंजाम दिया था। इस फिल्मी स्टाइल (filmy style) चोरी में पहले तो युवक ने खुद ही चोरी की, फिर युवती और उसके घरवालों के दिल में जगह बनाने के लिए खुद जाकर सामान लौटा भी दिया। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने इस दौरान खुद को ब्लैड से घायल भी कर लिया, ताकि घटना पूरी तरह असली नजर आ सके।

कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 फरवरी की दरमियानी रात में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही आरोपी युवक के पास से ज़ेवर समेत नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली फरियादी ने पुलिस को सूचना दी कि रात में वो अपनी बहन और बेटी के साथ रात में टहलने निकले थे, घर पर उनकी मां सो रही थी।। उसी दिन परिचित की शादी की सालगिरह थी तो उनसे मिलने उनके घर भी गए थे। लौटे तो देखा कि दो युवक उनके घर के पास आये और फोन लगाकर फरियादी को बाहर बुलाया। युवकों ने एक लेपटॉप दिखात हुए काह कि क्या यह आपका है, बेटी ने देखकर लेपटॉप पहचान लिया। इसपर युवकों ने बताया कि आपके घर से चोरी कर भाग रहे दो युवकों को उन्होने पकड़ा था और आरोपियों ने उन्हें ब्लेड भी मार दी।

इसके बाद फरियादी ने देखा कि उसके घर के दरवाज़े की चिटकनी खुली है और अलमारी भी खुली हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने सरगर्मी से चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान फरियादी से घर के बाहर मिले युवकों से भी पूछताछ की गई तो उनके बयान में विरोधाभास दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक पर सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। युवक ने पुलिस को पूरा मामला बताया जो कि किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

दरअसल, जिस घर में आरोपी ने चोरी की थी उसी घर की युवती से उसकी फ्रेंडशिप थी। युवती ने लगभग एक माह से युवक से मिलना और बात करना बंद कर दिया था। युवक ने युवती को रिझाने ओर उसका दिल जीतने के लिए घर में चोरी की और फिर लेपटॉप लौटाकर उसकी नज़रों में ऊंचा बनने का नाटक किया। आरोपी युवक ने फरियादी के घर से 92000 हजार नकदी, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी सोने के टॉप्स भी चुराए थे, जो कि एक म्यूजिक बॉक्स में छिपा कर रख दिए थे। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews