MP में संविदा कर्मचारियों का अजब-गजब विरोध, धरना स्थल पर मिट्टी भाजी खाकर किया प्रदर्शन

MP में संविदा कर्मचारियों का अजब-गजब विरोध, धरना स्थल पर मिट्टी भाजी खाकर किया प्रदर्शन

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अपनी दो सूत्री मांगों के लिए 15 दिसम्बर से हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज तेरहवें दिन अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज धरना स्थल पर मिट्टी भाजी खाकर कर विरोध प्रदर्शन किया। आज संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर मिट्टी भाजी खाकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार से उनकी 2 सूत्री मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो शुरू की गई कलम बंद हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

यह है पूरा मामला

वहीं कर्मचारियों ने बताया है कि आज हमारा हड़ताल का तेरहवाँ दिन है मिट्टी भाजी खाने की यह वजह है कि शासन ने हमारी तरफ से कोई भी सुनवाई नहीं की है कोई भी हमसे पूछ नहीं रहा है कि हमारी क्या मांगे हैं हमारी सिर्फ दो ही मांगे हैं जो बहुत जायज है हम नियमितीकरण चाहते हैं और जो हमारे निष्कासित कर्मचारी है

उनकी वापसी चाहते हैं इसके लिए सरकार की तरफ से हमारे लिए कोई भी मैसेज नहीं आया है कि वह हमसे कुछ बात करना चाहते हैं तो आज हताश होकर सोचा है कि 13 दिन में भी अगर सरकार हमारे बारे में नहीं सोच रही है तो हमें आगे का कुछ तो इंतजाम करना होगा तो आज हम लोगों ने धरने पर चने की भाजी और मिट्टी खाकर अपना प्रदर्शन और अपना विरोध दर्ज किया है की आने वाले समय में हो सकता है यह हालात भी आए कि हमें यह खाकर भी गुजारा करना पड़े क्योंकि हमारी आर्थिक हालात वैसे भी अच्छी नहीं थी और जब हम हड़ताल पर हैं तो हमारे पास और कोई जरिया है भी नहीं।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784577656″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews