बैतूल में महिला सफाईकर्मी को लगा पहला टीका, दूसरा विधायक तीसरा सीएमएचओ को

बैतूल में महिला सफाईकर्मी को लगा पहला टीका, दूसरा विधायक तीसरा सीएमएचओ को

बैतूल, वाजिद खान। देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। बैतूल में भी इस अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में आज सुबह टीकाकरण अभियान के अवसर पर बैतूल सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर राकेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी, सीएमएचओ प्रदीप धाकड़, डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के साथ शुरू हुए इस अभियान में सभी ने वर्चुअल माध्यम से पीएम की बात सुनी। जिला चिकित्सालय समेत दो अन्य स्थानों पर इस अभियान को आज शुरू किया गया है। जिला चिकित्सालय बैतूल में पहला टीका एक महिला सफाईकर्मी मंजू आर्य को लगाया गया। दूसरा टीका आमला क्षेत्र से विधायक एवं पेशे से डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को लगाया गया एवं तीसरा टीका सीएमएचओ डॉ प्रदीप धाकड़ को लगाया गया। पहला टीका लगवाने वाली महिला सफाईकर्मी मंजू का कहना है कि उन्होने बिना डरे पहला टीका लगवाया है। उनके पति भी उसके साथ आये हैं। वहीं प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक गाइडलाइंस का पालन किया गया। इसके लिए अलग अलग कक्ष बनाये गए। पहले कक्ष में व्यक्ति की आवश्यक जानकारी ली गयी। दूसरे कक्ष में टीकाकरण एवं तीसरे कक्ष में टीकाकरण पश्चात ऑब्जरवेशन के लिए रखा गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews