इस नेता ने दी आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी, पीएम मोदी को दी चेतावनी

इस नेता ने दी आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी, पीएम मोदी को दी चेतावनी

बैतूल, वाजिद खान। मुलताई में महाराष्ट्र राज्य किसान महासभा के सचिव अरुण बनकर (Arun Bankar) ने पत्रकारों से बातचीत में भाषा का संयम खो दिया और किसानों का पक्ष लेते हुए आरएसएस मुख्यालय  (RSS headquarter) तथा मोहन भागवत (Mohan bhagwat) को उड़ाने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) की तुलना हिटलर से करते हुए ये तक कह डाला कि अगर पीएम मोदी ने अपनी हिटलरशाही खत्म नहीं की तो उन्हें आत्महत्या तक करनी पड़ सकती है। इस बयान ने इलाके में हचलच मचा दी है।

महाराष्ट्र राज्य किसान महासभा के सचिव अरुण बनकर किसान आंदोलन को समर्थन देने दिल्ली जा रहे थे। इस बीच उन्होने मुलताई रूककर किसान स्तंभ पर एक सभा की जहां मुलताई गोली कांड में मारे गए किसानों को उन्होने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अरूण बनकर ने तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। लेकिन इसी दौरान वो भाषा से संयम खो बैठे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए उन्होने कह डाला कि या तो वे कानून वापस लें या फिर उन्हें हिटलर के समान ही आत्महत्या करना पड़ जाएगा। इतना ही नहीं, आगे उन्होने ये धमकी तक दे डाली कि अगर उन्होने किसानों पर गोली चलाई तो हम आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ा देंगे। उन्होने कहा कि हम छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी रहे हैं और इस हिटलरशाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेकिन अपनी बात कहते हुए वे भाषा पर संयम खो बैठे और खुलेआम धमकी दे डाली। अब इस बयान ने स्थानीय हलकों में हलचल मचा दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews