आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, चार झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, चार झुलसे

बैतूल| वाजिद खान| बैतूल के झल्लार थाना इलाके में रविवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। इनमे एक ग्राम कोटवार है जबकि दूसरा उसका बड़ा भाई था। इधर झुलसे ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा दो गांवों के बीच गांव की सरहद पर हुआ जहां एक।पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने शरण ली थी। बताया जा रहा है कि झल्लार थाना इलाके के गांव चांदू और लाखाझिरी के बीच महुए के पेड़ पर बिजली गिरने के बाद ये हादसा हुआ। ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक दोनो गांव के ग्रामीण गांव के पास बहने वाली नदी पर पूजन करने गए थे। खल्ला पूजन की इस रश्म के दौरान बारिश शुरू हुई तो ग्रामीण भागकर महुए के पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए।तभी कड़क के साथ गिरी बिजली ने दो सगे भाइयों ग्राम कोटवार उमेश ठाकरे और लाला ठाकरे को लील लिया तो वही इस वज्रपात में चार ग्रामीण झुलस गए। झुलसे ग्रामीणों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।।मृतकों के पीएम।कल सुबह कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews