बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया युवक, पाइप से ठोक रहा था केबल, फिर हो गया ब्लास्ट

current

बैतूल, वाजिद खान| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के बैतूल (Betul) में आज देर शाम बिजली के ट्रांसफार्मर (Transformer) पर चढ़ा एक विक्षिप्त युवक बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में नागपुर (Nagpur) भेजा गया है। बैतूल के पाथाखेड़ा में सुमित नाम का यह युवक राजेन्द्र नगर इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक विक्षिप्त है । शनिवार को वह अचानक मोहल्ले के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया वहां उसने चालू बिजली लाइन में ट्रांसफार्मर के केबल्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी । इसी बीच केबल के संपर्क में आने पर ट्रांसफार्मर में जोर का ब्लास्ट हुआ जिससे युवक करंट से झुलसकर घर की छत और फिर वहां से सड़क पर आ गिरा।

इस दौरान पुलिस कर्मियो ने भी उसे नीचे उतारने की कोशिश की ।लोग उसे केबल से दूर रहने की समझाईस देते रहे।लेकिन पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि किसी को न तो संभालने का मौका मिला न बिजली बंद कराने का । युवक को मौके से उठाकर डब्ल्यूसीएल के अस्पताल भेजा गया।जहां से उसे नागपुर स्थित लतामंगेशकर हॉस्पिटल रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उसका कंधा झुलसा है। उसने यहां डब्ल्यूसीएल अस्पताल में भी भर्ती किये जाने के दौरान हंगामा मचाया। यह युवक डब्ल्यूसीएल की कोयला खदान में सामान्य श्रमिक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews