Betul News: ब्लैकमेल कर रही युवती को युवक ने उतारा मौत के घाट, पुलिस हिरासत में आरोपी

Betul News: ब्लैकमेल कर रही युवती को युवक ने उतारा मौत के घाट, पुलिस हिरासत में आरोपी

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई में सोशल मीडिया पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग से युवती ने युवक पर दबाव बनाया। ब्लैक मेल करने की कोशिश की तो युवक ने गुस्से में आकर युवती का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में रखा गया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मुलताई के गांधी वार्ड का मामला

दरअसल, मामला मुलताई के गांधी वार्ड की है, जहां बीती रात करीब साढ़े 9 बजे एक ही वार्ड में रहने वाले युवक युवती का आपस में झगड़ा हो गया था। इसी बीच युवक ने धारदार चाकू से युवती का गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था जो बाद में ब्लैकमेलिंग में तब्दील हो गया। सिमरन लगातार सानिफ को ब्लैकमेल कर रही थी।

ब्लैकमेल से था परेशान

मामले को लेकर मुलताई एसडी ओपी नम्रता सिंधिया ने बताया कि, सानिफ़ की दूसरी लड़की से सगाई हो चुकी थी और  दो महीने बाद उसकी शादी होना तय थी। इस बात से परेशान सिमरन शादी तोड़ने की कोशिश में लगी थी और सानिफ़ को ब्लैकमेल कर रही थी। सिमरन पिछले एक साल से सानिफ से रुपये वसूल कर चुकी थी। वारदात से कुछ देर पहले भी सिमरन ने सानिफ से पांच हजार रुपये मांगे थे लेकिन इस बार सानिफ का सब्र जवाब दे गया। सिमरन ने इस बार भी धमकी दी थी कि वो तस्वीरों को वायरल कर देगी लेकिन पहले से ही परेशान सानिफ ने पास रखे एक चाकू से सिमरन पर वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”823651657″]

आगे की कार्रवाई जारी

वहीं, आरोपी सानिफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के मुताबिक, इस मामले में साफ तौर पर सिमरन द्वारा ब्लैकमेलिंग करने के सबूत और गवाह मिले हैं लेकिन अगर सानिफ इस मामले कि शिकायत पहले ही पुलिस से कर देता तो शायद उसे कानून अपने हाथ मे लेना नहीं पड़ता।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews