बैतूल में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने की पिता और पड़ोसी महिलाओं की हत्या

बैतूल में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने की पिता और पड़ोसी महिलाओं की हत्या

बैतूल, वाजिद खान। जयप्रकाश वार्ड में मंगलवार को एक युवक ने अपने वृद्ध पिता और पड़ोस की दो महिलाओं की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के कई दल जुटे हुए हैं। गंज थाना इलाके में हुई घटना के बाद से यहा दहशत का माहौल है।

कोरोना संकट में सरकार की मदद के लिए आगे आई संस्थाएं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक संतु पारदे ने अपने पिता फत्तू पारदे और पड़ोसी महिला गुंता झरबड़े (60 वर्ष) और उसकी बहु ऋतु झरबड़े (28 वर्ष) की रॉड या सब्बल मारकर हत्या कर दी। इनके बीच विवाद किस बात पर हुआ यह स्पष्ट नही हो सका है। बताया जा रहा है कि संतु मानसिक रूप से कमजोर है लेकिन बदमाश प्रवृत्ति का है। मंगलवार को उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच वहां पड़ोसी गुंता और ऋतु भी पहुंच गयी। इस विवाद में संतु ने पिता फत्तू और दोनों पड़ोसी महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुचकर तीनों को अस्पताल पहुचाया जहां एक ने गंभीर हालत में अस्पताल में दम तोड़ा जबकि दो की मौके पर ही मौत हो गयी थी। एसपी सिमाला प्रसाद और एसडीओपी नितेश पटेल ने मौके का मुआयना किया है। शवों को जिला अस्पताल मर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews