Bhind News: नशे में धुत्त युवक ने मामूली विवाद को लेकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत

indore crime news

Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत्त युवक ने मामूली बात को लेकर कट्टे से गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें आलमपुर थाना क्षेत्र का ग्राम रूरई आएदिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहता है। इसी क्रम में एक बार फिर यह चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि मामले में जांच- पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हत्यारों की तलाश कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिण्डल लेने दुकान गया था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गजेंद्र सिंह चौहान बिण्डल लेने दुकान गया था। तभी नशे में  धुत्त आरोपी कल्ली चौहान वहां पहुंच और कहने लगा कि यहां झकरे किसने लगाए, इतना कहकर वह गाली- गलौज करने लगा। जिसके बाद गजेंद्र सिंह ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर घर चला गया। वहां से कुछ देर बाद वो अपने भाइयों के साथ कट्टा लेकर आया और गजेंद्र चौहान के सीने में गोली मार दी गोली। जिससे मौके पर गजेंद्र चौहान ने दम तोड़ दिया। इधर, मृतक के छोटे भाई ने आरोपी से कट्टा छीना पर आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए।

आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश

घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीओपी लहार अवनीश बंसल ने तुरन्त एक टीम बनाई। जिसमें थाना प्रभारी दबोह संजीव तिवारी, थाना प्रभारी असवार अभिषेक राय और थाना प्रभारी आलमपुर केदार यादव शामिल हुए और तत्काल ही आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

[dgv_vimeo_video id=”791792725″]

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews