Bhind News : पुलिस ने पकड़ी अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली

Bhind News : पुलिस ने पकड़ी अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली

Bhind News :  भिंड जिले में रेत माफिया का आतंक चरम सीमा पर है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार रेत माफिया व अवैध रेत का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम ककाहरा के पास सिंध नदी में कुछ लोग अवैध कच्चा मिट्टी का पुल बनाकर नदी के दूसरी तरफ से अवैध रेत का परिवहन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कर रहे हैं।

यह है पूरी घटना

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सुरक्षा बलों को साथ लेकर ककाहरा घाट के सिंध नदी के पास पहुंचे जहां तीन सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली जिनमें अवैध रेत भरा हुआ था जिनके पास रेत के संबंध में कोई रॉयल्टी नहीं थी उक्त तीनों ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को कार्रवाई हेतु थाने में रखवाया गया नदी पर बने अवैध पुल का निर्माण करने वालों तथा अवैध रूप से रेत की खदान संचालित करने वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वहीं पुलिस ने तुरंत कच्चे पुल को जेसीबी के द्वारा हटाया गया।
भिंड से सचिन शर्मा

[dgv_vimeo_video id=”802730252″]

[dgv_vimeo_video id=”802730928″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews