Bhind News : चुनाव से पहले पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2.04 लाख रुपए पकड़े

mehgaon news

Bhind News : आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश की पुलिस सक्रिय हो गई है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन हर जिले में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव पुलिस ने एक युवक की कार चेकिंग के दौरान दो लाख चार हजार नकदी जब्त की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से रुपए का लेखा जोखा मांगा। परंतु वो युवक पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने नकदी जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मेहगांव पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 को पूरी तरह से शांति पूर्ण और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से भिंड पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तभी पुलिस जवानों ने वाहन क्रमांक एमपी 30 सी 3071 को रोका गया। जब कार की चेकिंग की तब उसमें से 2 लाख चार हजार नकदी मिली थी।

पुलिस ने जब कार चालक राकेश पुत्र जानकी प्रसाद चौधरी से नकदी के बारे में पूछताछ की और लेखा जोखा मांगा तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त किए जाने की कार्रवाई की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews