Bhind Road Accident : ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Bhind Accident

भिंड, सचिन शर्मा।  मध्यप्रदेश (MP) के भिंड (Bhind) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Bhind Road Accident) हो गया, जिसमें एक ट्रक (Truck) ने बाइक तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, हादसे में एक बच्ची सहित महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है। सड़क घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Read More.. Computer Baba Car Accident : कंप्यूटर बाबा की गाड़ी ट्रक से टकराई, ड्राइवर सहित 2 घायल

मिली जानकारी के अनुसार भिंड के भांडेर रोड पर देवरी के आगे कांक्षी मोड़ पर यह सड़क हादसा होना बताया जा रहा है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें महिला सहित एक बच्चे की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं तीनों घायलों को लहार सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। एएसआई महेंद्र सिंह ने ने आगे बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews