नकलची छात्र का बड़ा कारनामा, पकड़े जाने पर फाड़ी आंसर शीट

cheater-student-tore-examination-copy

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में नकल रोकने के लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है। इसके नतीजे भी काफी सकारात्मक देखने को मिले हैं। लेकिन कुछ छात्र नकल करने से बाज नहीं आ रहे। जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा चल रही हैं। यहां एक छात्र का कारनामा सामने आया है। जब शिक्षक ने उसे नकल करते पकड़ा तो छात्र ने आंसर शीट को ही फाड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुरा केंद्र पर एक छात्र को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया। पर्यवेक्षक ने जब छात्र को पकड़ा तो गुस्से में आकर उसने अपनी आंसरशीट को ही फाड़ दिया। इस मामले में पर्यवेक्षक ने छात्र की शिकायत केंद्राध्यक्ष रामसेवक बंसल से की। जिसके बाद देहात थाने में छात्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने  परीक्षा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews