भिंड में जेल में कोरोना का कहर, 4 पुलिसकर्मी और 5 कैदी पॉजिटिव

भिंड में जेल में कोरोना का कहर, 4 पुलिसकर्मी और 5 कैदी पॉजिटिव

भिंड,गणेश भारद्वाज

भिंड में रक्षाबंधन की शाम आई कोविड-19 सैंपल की जांच रिपोर्ट में कुल 17 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार मेहगांव थाने के पुलिसकर्मी हैं जबकि पांच भिंड जेल के कैदी हैं। शेष, एक आलमपुर और भिंड शहर के विभिन्न वार्डों के लोग बताए जा रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा के मुताबिक मेहगांव के चार पुलिसकर्मियों के अलावा भिंड उप जेल के चार बंदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां बता दें कि भिंड जेल में 2 दिन पूर्व भी 8 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 37 अटेर रोड भिंड के रहने वाले 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक संतोष नगर बीटीआई रोड भिंड और एक आलमपुर कस्बे का निवासी हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित गोहद के इटायली गेट का रहने वाला बताया गया है। 3 अगस्त को 08 कोरोना मरीज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews