अटेर को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक ने सिंधिया को सौंपा मांगपत्र

अटेर को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक ने सिंधिया को सौंपा मांगपत्र

भिण्ड। अटेर के पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया ने अटेर की जन समस्याओं एवं अटेर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और उनको यह मांग पत्र सौंपा । इस मांग पत्र में उन्होंने बताया कि अटेर क्षेत्र कई सालों से पिछड़ा हुआ है वहां पर आबादी के हिसाब से नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना एक महती आवश्यकता बन गया है । पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने से अटेर में विकास नहीं हो पाया एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार अटेर के विकास में बाधा बनी रही कांग्रेस सरकार बनने के बाद अटेर की जनता को कांग्रेस सरकार से बहुत उम्मीदें हैं पिछले विगत माह में अटेर को नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर वहां की जनता द्वारा एक धरना भी दिया गया था जो काफी लंबे समय तक चला अटेर में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं जिनको लेकर अटेर को नगर पंचायत बनाया जाना बेहद आवश्यक है यह मांग शिवशंकर समाधिया पूर्व विधायक अटेर द्वारा कांग्रेस महासचिव व अंचल के सबसे प्रमुख कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से की गई । इस अवसर पर उनके साथ युवा नेता आशीष समाधिया भी उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews