सेवढा नगर में जारी है रेत का अवैध खनन, प्रशासन भी माफ़ियों को रोकने में है असमर्थ

सेवढा नगर  में जारी है रेत का अवैध खनन, प्रशासन भी माफ़ियों को रोकने में है असमर्थ

सेवढा, राहुल ठाकुर। सेवढा में इन दिनों रेत माफिया भिंड जिले की सीमा से जमकर रेत का उत्खनन कर रहे है। सेवढा नगर समेत आस पास के क्षेत्रों में रेत का परिवहन कर मोटी -मोटी रकम बसूल रहे है। नतीजा यह है कि, दतिया जिले में गठित उड़नदस्ता टीम इस रेत के अवैध परिवहन को नही रोक पा रही है। दिन- रात चल रहे इस अवैध उत्खनन पर कोई भी प्रशासनिक अमला कार्यवाही नही कर रहा, अब तो ऐसा लग रहा है कि माफियाओं की जुगलबंदी सीना ठोक चल रही हो। सेवढा नगर के सिंध नदी स्थित कंदरपुरा घाट व बडेर घाट अवैध रेत उत्खनन के लिए जाने जाते है, जहाँ पर रेत माफियाओं की नजर बनी रहती है, जैसे अधिकारी बाहर चले जाते है, वैसे ही इन घाटों से भी अवैध रेत उत्खनन किया जाना  पहले से ही तय हो जाता है और रेत का अवैध उत्खनन बिना किसी ऑर्डर के खदानों से किया जाता है।

यह भी पढ़े… Munitions India Limited Recruitment 2022: फ्रेशर्स के लिए अप्रेंटिस का मौका, 9,000 रुपये तक मिलेगा स्टीपेंड

सेवढा नगर के सिंध नदी स्थित कंदरपुरा घाट और बडेर घाट अवैध रेत उत्खनन के लिए फेमस है, जहाँ पर रेत माफियाओं की नजर बनी रहती है, अधिकारियों के बाहर जाते ही इन घाटों से भी अवैध रेत उत्खनन किया जाना मानो तय हो जाता है।  सेवढा नगर के कंदरपुरा व बडेर घाट के अलावा अब रेत माफियाओं ने भिंड जिले की लहार अनुविभाग के ग्राम गिरवासा से रेत का उत्खनन प्रारम्भ है, जहाँ से दिन -रात उत्खनन किया जा रहा है, जबकि वहाँ पर रेत का परिवहन करने वाले किसी भी ट्रैक्टर वाहनों को रॉयल्टी तक नही काटी जाती है, जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये का चूना राज्य शासन को लगाया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक यह सभी मिली भगत दोनो जिले दतिया और भिंड के खनिज विभाग आला अफसरों की बजह से हो रही है, जिसमे शासन प्रशासन को रेत माफिया और खनिज विभाग के आला अफसर जमकर चुना लगा रहे है, और प्रतिदिन रेत का अवैध कारोबार करने वालो से मोटी रकम इनके दफ्तरों में जाती है, ऐसी संभावनाएं हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews