पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, तलाश जारी

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, तलाश जारी

भिंड| गणेश भारद्वाज| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (BHind District) में एक दुष्कर्म का आरोपी कैदी अस्पताल से फरार (Absconding) हो गया| कैदी के फरार होने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया| पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। कैदी प्रद्युम्न (21) उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र के कसमार गांव का रहने वाला है। वह दुष्कर्म के मामले में भिंड जिला जेल में बंद था।

जिला अस्पताल से एक कैदी प्रद्युमन सिंह पिता भागीरथ प्रसाद (23) निवासी कुसमरा जिला जालौन यूपी फरार हो गया। उसने मिहोना थाना क्षेत्र के काथा गांव में रिश्तेदार के घर से लड़की को ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 5 जून को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे यहां शासकीय जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कैदी की तलाश में जुटी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews