खिजर मोहम्मद कुरैशी कांग्रेस प्रदेश महासचिव नियुक्त, समर्थकों ने आतिशबाजी जलाकर मनाई खुशी

खिजर मोहम्मद कुरैशी कांग्रेस प्रदेश महासचिव नियुक्त, समर्थकों ने आतिशबाजी जलाकर मनाई खुशी

भिंड, गणेश भारद्वाज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भिंड जिले के जाने-माने नेता खिजर मोहम्मद कुरैशी को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। वर्तमान में वो प्रदेश सचिव के रूप में प्रदेश कांग्रेस को अपनी सेवाएं दे रहे थे। मो. कुरैशी को इस दायित्व के मिलने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों ने उनकी नियुक्ति के बाद मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशियों का इजहार किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक व पूर्व कैबिनेट मंत्री लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह जी का खिज़र मोहम्मद क़ुरैशी ने दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने मुझे जो यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी लगन मेहनत से निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा। खिजर मोहम्मद क़ुरैशी भिंड नगर पालिका के उपाध्यक्ष, कोआपरेटिव केन्द्रिय बैंक भिंड के डायरेक्टर, अपैक्स बैंक भोपाल के डायरेक्टर, मध्यप्रदेश फ़िल्म सेंसर बोर्ड व फ़ूडप्रोसिंग ऑफ इंडिया के सदस्य एवं कांग्रेस संगठन में प्रदेश सचिव, भोपाल जिला प्रभारी व कांग्रेस प्रवक्ता रह चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews