MP Breaking News

लाड़ली बहना योजना: भिंड के लहार से आज सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 38वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के 1500-1500 रुपए जारी किए जाएंगे। साथ ही 322 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
ladli behna yojana

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार, 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की 38वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में 1835 करोड़ से अधिक की राशि जारी की जाएगी। इससे पहले 14 जून 2026 को सागर जिले से 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 37वीं किस्त के लिए राशि जारी की गई थी।

राज्य सरकार द्वारा माह नवंबर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी पात्र हितग्राही बहनों को प्रति माह 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार द्वारा कुल 37 किश्तों का नियमित अंतरण सफलता पूर्वक किया जा चुका है।

2023 में शुरू की गई थी लाड़ली बहना योजना

  • मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी।
  • 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
  • योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे।
  • अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया।
  • नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
  • वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।
  • लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई।
  • वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1830.54 करोड़ रु की राशि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। ध्यान रखें कि इस राशि का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) एक्टिव होना जरूरी है।

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

322 करोड़ के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण/भूमिपूजन

सीएम डॉ. यादव इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
लाड़ली बहना योजना: भिंड के लहार से आज सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 38वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए - MP Breaking News