सतेन्द्र रावत/दतिया। दतिया में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सेवड़ा मौ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिसमें कार सवार महिला पप्पी और बालकृष्ण की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा की महिला अपने बेटे की बरात लेकर जा रही थी रास्ते में हादसा हो गया। फिलहाल पुसिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट में के लिए भेज दिया है।
बेटे की बारात लेकर जा रही थी मां तभी हुआ भीषण सड़क हादसा , 2 की मौत
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






