सिंधिया समर्थक नेता भूले सोशल डिस्टेंसिंग, पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह में जुटाई भीड़

सिंधिया समर्थक नेता भूले सोशल डिस्टेंसिंग, पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह में जुटाई भीड़

भिंड/गणेश भारद्वाज

पूर्व विधायक, पूर्व कांग्रेस नेता और अब सिंधिया समर्थक भाजपा नेता ओ पी एस भदौरिया के समर्थकों ने कर्मवीर पुलिसकर्मियों का भिंड में सम्मान किया, लेकिन सम्मान करते हुए वो सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल गए। अब क्योंकि सम्मान समारोह था इसलिए फोटो खींचना और वीडियो बनाना भी लाजमी था, लेकिन इनमें से ही एक वीडियो वायरल हो गया और अब लोग पूर्व विधायक और उनके समर्थकों की प्रशंका की बजाय सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने के लिए कोस रहे हैं।

आज का समय जोश से कम होश से काम करने का ज्यादा है। लेकिन भिंड में जोश में पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया लेकिन नेताजी और उनके समर्थक भूल गए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम नेता अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी बार-बार अपील कर रहे हैं, लेकिन आम लोग तो क्या नेता तक उसकी अवहेलना कर रहे हैं।

भिंड में पुलिसकर्मियों के सम्मान के नाम पर सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। पूर्व कांग्रेस विधायक और अब सिंधिया समर्थक भाजपा नेता ओपीएस भदौरिया ने समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों का सम्मान किया, मालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा की, लेकिन सम्मान के दौरान विधायक समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूल गए। पुलिस कर्मी खड़े रहे डिस्टेंस का पालन करते हुए, लेकिन स्वागत और सम्मानकर्ता उत्साह में भूल गए। इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया ने कहा है कि जिस प्रकार से ओ पी एस भदौरिया ने होश खोकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया उसी प्रकार से वे लगातार होश खोकर अपने समर्थकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करवा पा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews