कोरोना: भोपाल में 10 कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित, आठ नए मामले आये सामने

कोरोना: भोपाल में 10 कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित, आठ नए मामले आये सामने

भोपाल| प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| शनिवार को आठ नए मामले सामने आये हैं | कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल के आसपास के 1 किलोमीटर एरिया को कलेक्टर तरुण पिथोड़े द्वारा कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। शहर में 10 कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किये गए हैं| शनिवार को भी पांच नए कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किये गये हैं|

बड़बाली मस्जिद जहांगीराबाद क्षेत्र, टी टी नगर पुलिस आवास क्षेत्र, चार ईमली क्षेत्र, 1250, अस्पताल के पास शिवाजी नगर क्षेत्र और इन्द्र कॉलोनी बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र के आस पास के 01 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया में घोषित किया गया है। सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 5 और शाम को प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 3 अन्य का कोरोना संक्रमण टेस्ट पाॅजिटिव आया है। शाम को प्राप्त रिपोर्ट पल्लवी जैन गौविल,  वीणा सिन्हा और अब्दुल गफ्फार का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव पाया गया है।

पूर्व में जारी आदेश में विचित्र नगर प्रोफेसर कॉलोनी भोपाल, दुर्गा नगर सेमरा चांदबड़ भोपाल, अहाता रुस्तम खां श्यामला हिल्स, तलैया हल्का भोपाल, रहमानिया मस्जिद हिंद कन्वेंट स्कूल के पीछे एशबाग भोपाल, फार्च्यून प्राइड कॉलोनी त्रिलंगा पंजाब नेशनल बैंक स्ट्रीट भोपाल, को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। शनिवार को बड़वाली मस्जिद, जहांगीराबाद भोपाल और पुलिस लाइन टीटी नगर , चार इमली, 1250 शिवजी नगर, इंद्रा नगर बाग उमराव दूल्हा भोपाल भी इसमे शामिल हो गया है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews