अलग-अलग घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जुलाई में आएगा परिणाम

अलग-अलग घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जुलाई में आएगा परिणाम

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में स्कूल (School) के विद्यार्थियों को जहां परीक्षाओं के लिए लम्बा इन्तजार करना पड़ा| अब छात्रों को रिजल्ट (MP Board Result) का बेसब्री से इन्तजार है, क्यूंकि रिजल्ट के बाद ही आगे तस्वीर साफ़ होगी| दसवीं के छात्र अगली कक्षा में प्रवेश करेंगे और पसंद का विषय चुनेंगे| वहीं बारहवीं पास कर विद्यार्थी कॉलेज जाएंगे| 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जुलाई में घोषित किए जाएंगे। कक्षा 10वीं का रिजल्ट जुलाई के पहले हफ्ते में घोषित होगा। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में घोषित किया जाएगा।

एमपी बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 25 जून को और 12वीं का जून के आखिर तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की थी, लेकिन अब 10वीं का रिजल्ट जुलाई के पहले हफ्ते में ही जारी किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बारहवीं बोर्ड परीक्षा 16 जून को समाप्त हो चुकी है। 10 वीं के छात्र छात्राओं को जहां शेष बची परीक्षा को जनरल प्रमोशन दे दिया गया था और 12 वीं के छात्र छात्राओं की शेष बची परीक्षा 9 से 16 जून के बीच आयोजित कराई गई। 10 वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं की परीक्षा अब खत्म हो गई है ऐसे में छात्र छात्राओं को परिणाम की चिंता सता रही है|

पहली बार अलग अलग घोषित होंगे परिणाम
ऐसा पहली बार है जब कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अलग-अलग घोषित किया जाएगा| इससे पहले 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ एक ही दिन घोषित होते रहे हैं| कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन के चलते घरों से ही मूल्यांकन कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने बताया कि प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हो चुकी हैं। 10वीं के परिणाम जुलाई के प्रथम सप्ताह में और 12वीं के परिणाम जुलाई के तृतीय सप्ताह में आने की संभावना है।

एक सवाल पूछ रहे छात्र, कब आएगा रिजल्ट
देर से हुई परीक्षा और फिर अब रिजल्ट के लिए बढ़ते इन्तजार के कारण मंडल की हेल्पलाइन में कॉल की संख्या चार गुनी हो गई है। अभी हर रोज करीब 2000 कॉल आ रहे हैं। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी एक ही सवाल कर रहे हैं कि रिजल्ट किस तारीख को जारी होगा। वहीं कई विद्यार्थियों ने पूछा है कि कुछ पेपर अच्छे नहीं गए हैं तो फेल होने की आशंका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews