मध्य प्रदेश में 12762 नए केस और 95 की मौत, कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया

mp corona today case

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमितों (MP Fight Corona) के आंकड़ों को देखते हुए कई जिलों राजगढ़, देवास, बुरहानपुर, ग्वालियर में 7-8 मई तक कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) बढ़ा दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 12 हजार 762 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 95 की मौत हो गई । भोपाल में एक बार फिर रिकॉर्ड 1800 के पार नए केस मिले है, हालांकि इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के केसों में कमी आई है। राहत की खबर ये है कि  वहीं आज 13 हजार 363 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

यह भी पढ़े.. बड़ी खबर: मप्र में 1 मई से शुरू नही हो पाएगा 18+ का वैक्सीनेशन, ये है बड़ा कारण

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12762 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 95 की मौत हो गई ।इसमें इंदौर में 1789, भोपाल 1811, ग्वालियर में 920, जबलपुर में 741, रीवा में 348, उज्जैन में 308, रतलाम में 296, सागर में 279, धार में 259 नए मामले सामने आए है। वही एक दर्जन जिलों में 200 से ज्यादा केस मिले है।वही करीब 2 दर्जन जिलों में 100 से ऊपर केस मिले है।

वही इंदौर में 10, भोपाल-खरगोन-कटनी-मंदसौर-दमोह में 3-3, ग्वालियर में 5, जबलपुर में 7, विदिशा में 4, रायसेन-नीमच में 6-6 के अलावा अन्य जिलों में 2-2,1-1 की मौत हुई है। इंदौर में 12 हजार के पार और भोपाल में एक्टिव केसो की संख्या 13 हजार के पार हो गई है। वही ग्वालियर में 8 हजार और जबलपुर में 5 हजार के पार है।

बता दे कि मध्य प्रदेश की रिकवरी दर 26 अप्रैल को 80.91 प्रतिशत रही। अब तक 5 लाख 11 हजार 990 कोविड केसेस में से 4 लाख 14 हजार 235 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गत 21 अप्रैल को एक्टिव केसेस की संख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश देश में सातवें नंबर पर था, जो अब और बेहतर होकर 11वें नंबर पर आ गया है। वर्तमान में कुल एक्टिव प्रकरणों में से 72 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में और 28 प्रतिशत मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews