लोकसभा चुनाव में श्रेष्ठ काम करने वाले ये अधिकारी होंगे सम्मानित

पुलिस

भोपाल।
आज शनिवार दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को 16 अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान लोकसभा चुनाव  2019 में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए किया जाएगा। राज्यपाल द्वारा करीब 16 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।इनमें 10 प्रशासनिक एवं 06 पुलिस अधिकारी शामिल रहेंगे।

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी वर्ग में स्वरोचिस सोमवंशी तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमरिया, डॉ. पंकज जैन तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कटनी एवं श्री सौरभ कुमार सुमन तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टीकमगढ, श्री इक्छित गढ़पाले आयुक्त नगर निगम छिन्दवाड़ा, श्री दिलीप कापसे तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्योपुर, श्री विनय कुमार धोका तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच, सुश्री ऋजु बाफना तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिंगरौली, श्री अनुराग सक्सेना तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छिन्दवाडा, श्री एम.एल. त्यागी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैतूल एवं श्री सोमेश मिश्रा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी रतलाम होंगे।

समारोह में पुलिस महकमे से श्री इरशाद वली उप पुलिस महानिरीक्षक शहर भोपाल, श्री विवेक अग्रवाल तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मंदसौर, श्री पंकज कुमावत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अशोकनगर तथा श्री मनोज खत्री उप पुलिस अधीक्षक जिला भोपाल, श्री लज्जा शंकर मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं श्री विक्रम कनपुरिया सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर को पुरस्कृत किया जायेगा।

चयनित युवाओं को EPIC का वितरण

कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा 10 चयनित युवा मतदाताओं को EPIC वितरण किया जाएगा। नरेला, उत्तर, मध्य, एवं गोविन्दपुरा भोपाल की कु. चंचल मैथिल, श्री समर्थ श्रीवास्तव, श्री सक्षम सिंह चौहान, श्री अक्षत सक्सेना, कु. उत्तरा कुदेसिया, श्री वैभव जैन, श्री संस्कार कुमार, श्री शशांक परदेशी, श्री अहमद सईद खान एवं श्री आदित्य कुमार को ये इपिक दिये जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews