दिव्यांगजनों को एमपी में 2% अतिरिक्त आरक्षण, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोले सीएम डॉ मोहन यादव, प्रतिभा को अवसर देना हमारी जिम्मेदारी

अपने संबोधन में सीएम ने कहा दिव्यांगजनों को परमात्मा ने विशेष क्षमताएं दी हैं, जो उन्हें हर कठिनाई में अडिग रहने, संघर्ष करने और असाधारण उपलब्धियां हासिल करने की शक्ति देती हैं।
Mohan Yadav Disabled Person Program

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित ‘सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम’ में लोक निर्माण विभाग में चयनित दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए एवं अन्य दिव्यांग हितग्राहियों को हितलाभ और सहायक उपकरणों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा हमारी सरकार ने हमेशा नए अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है, प्रतिभाओं को निखारने का कम किया है इसलिए दिव्यांग जनों के लिए 2 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण दिया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम’ में दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र के साथ साथ स्मार्टफोन तथा मोटराइज्ड साइकिलें प्रदान कीं।  इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तक का विमोचन भी किया।

वे उन्नीस बीस है तो समाज को उनका हाथ पकड़कर आगे ले जाना चाहिए

अपने संबोधन में सीएम ने कहा दिव्यांगजनों को परमात्मा ने विशेष क्षमताएं दी हैं, जो उन्हें हर कठिनाई में अडिग रहने, संघर्ष करने और असाधारण उपलब्धियां हासिल करने की शक्ति देती हैं। कहा भी जाता है कि किसी में कोई गुण कम करता है तो कई गुण बढ़ा भी देता है, यदि वे उन्नीस बीस है तो समाज को उनका हाथ पकड़कर आगे ले जाना चाहिए।

सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए हर कदम पर उनके साथ

डॉ मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए हर कदम पर उनके साथ है क्योंकि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। राज्य सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में 4 प्रतिशत वहीं एमपी ने 6 प्रतिशत आरक्षण  

विभागीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि जहाँ देश में दिव्यांग जनों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण मिलता हैं वहीं मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने इसे 2 फीसदी बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया है इससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, मंत्री ने बताया कि अभी तक हमारा विभाग 2600 नियुक्तियां इस आधार पर कर चुका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews