कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, पुलिस और सफाई कर्मियों का आभार जताया

कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, पुलिस और सफाई कर्मियों का आभार जताया

भोपाल/अनुराग शर्मा

इस कोरोना संकटकाल में पुलिस के जवान अपनी जान को खतरे में डालकर समाज सेवा कर रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों के इस समर्पण का सम्मान करते हुए सोमवार शाम 6 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टोपे जिले के स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे योद्धा पुलिस कर्मियों का सम्मान बिट्टन मार्केट पर एनसीसी ऑफिस के पास किया गया।

पुलिसकर्मियों को गमछा और श्रीफल भेंट किये
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साउथ साही कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं लगभग 70 पुलिस कर्मी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक श्री साही कृष्ण जी ने कहा कि “आरएसएस की इस पहल से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है जो आज के समय बहुत आवश्यक है।”

सफाई कर्मचारियों का भी अभिनंदन
भोपाल के वार्ड 58 मे सफाई कामगारों का अभिनंदन करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 45 से अधिक कामगार इस अवसर पर उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ख़ुशी की बात है कि उनके सेवा को समाज प्रशंसा की दृष्टि से देख रहा है।

प्रवासी श्रमिकों की सेवा में हैं सक्रिय
केंद्र सरकार द्वारा दुसरे राज्यों में कार्य कर रहे श्रमिकों को वापस घर भेजने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक सड़कों पर हैं। इन श्रमिकों की सेवा के लिए भी स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हैं, जगह जगह श्रमिकों के मध्य भोजन, दवा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है।

हजारों परिवारों तक पहुंचा रहे राशन
लॉकडाउन के बाद से ही लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन और सूखा राशन सामग्री सहित तमाम जरूरत की चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। स्वयंसेवकों के द्वारा नियमित 2500 से 3000 परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस राशन सामग्री में सूखे राशन की किट समेत पका हुआ भोजन भी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews