BJP में शामिल हुए 21 सिंधिया समर्थक पूर्व MLA, नड्डा ने दिलाई सदस्यता

BJP में शामिल हुए 21 सिंधिया समर्थक पूर्व MLA, नड्डा ने दिलाई सदस्यता

भोपाल/नई दिल्ली।
एमपी में कमलनाथ सरकार के गिरते ही दूसरे दिन आज शनिवार को निलंबित 21 सिंधिया समर्थक विधायक बीजेपी शामिल हो गए है।अभी पोहरी विधानसभा से विधायक रहे सुरश धाकड़ ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण नही की है, क्योंकि दो दिन पहले उनकी बेटी ने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी, वे अपने गांव पहुंचे है। सभी निलंबित विधायकोंं को बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता दिलाई।सभी सदस्यता लेने के लिए अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नड्डा के बंगले पर उनसे मिलने पहुंचे थे।उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।देर शाम सभी विधायक भोपाल पहुंचने वाले है।ये वही 22 समर्थक है जो सरकार गिराने में किंगमेकर साबित हुए है।

बंगले पर पहुंचने से पहले दिल्ली में मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम ने कहा कि बीजेपी का परिवार बढ रहा है और आगे भी बढता रहेगा। वही सिंधिया ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ आया हूँ ।कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जो हमें और समर्थकों को बदनाम करने की कोशिश की अब वह सबके सामने है।धीरे धीरे सारा सच सबके सामने आ रहा है। तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसी की सुनी नही जा रही थी, अधिकारी मंत्रियों पर हावी हो रहे थे। मुख्यमंत्री के पास मिलने का समय नही था।माना जा रहा है कि बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से भोपाल आएंगे ।इसके बाद वे बीजेपी कार्यालय जा सकते है और राज्यपाल से भी मुलाकत कर सकते है।

इससे पहले सभी निलंबित विधायक बैंगलुरु से दिल्ली सिंधिया से मिलने पहुंचे थे।जहां सिंधिया ने उनसे काफी देर तक एमपी की सियासत औ

र आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की ।उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की खबर है। देर शाम सभी निलंबित विधायक भोपाल लौटेंगे।इसके बाद वे मीडिया से क्या चर्चा करते है इसका सबकों इंतजार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews