भोपाल में 72 घंटे का लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

भोपाल में 72 घंटे का लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

भोपाल।कोरोना वायरस के देशभर में लगातार बढ़ते आंकड़ों के चलते भोपाल कलेक्टर ने 72 घंटे यानि 24 मार्च की रात तक लॉक डाउन करने के निर्देश जारी किए है। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।इसके अलावा मध्य प्रदेश के आठ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचान के लिए शनिवार को ही लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इन सात जिलों में जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा और ग्वालियर, बैतूल शामिल है।

जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में रविवार से 14 दिन के लिए लॉक डाउन रहेगा।आज रविवार को पीएम मोदी की अपील पर पूरे भारत में जनता कर्फ्यू लगाया गया है।दुकाने बंद रखी गई है, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, यातायात के सभी साधन बंद है। एयरलाइन्स और यात्री ट्रेने भी रद्द कर दी गई है।साथ ही, कुछ जिलों में धारा-144 लागू की गई है। वही रेलवे ने भी 31 मार्च तक देश की सभी ट्रेने रद्द करने का फैसला लिया है।प्रदेश के सभी जिलों में रविवार सुबह सात बजे से कोरोना वायरस को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू जारी है। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील का पालन कर रहे हैं। रात 9 बजे तक सभी अपने घरों के अंदर ही रहेंगे, इस दौरान शाम 5 बजे सभी घरों की दरवाजे, गैलरी या आंगन में खड़े होकर कोरोना वायरस को हराने में जुटे जुटे डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों, पुलिस, मीडिया, एयरलाइन और परिवहन सेवाओं से जुड़े योद्धाओं के सम्मान में थाली और ताली बजाएंगे। रेलवे ने 96 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट बेचना बंद कर दिया है।

बता दे कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर रविवार को 341 पर पहुंच गए। देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन कुल मामलों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें से दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार से अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वही आज रविवार को पीएम मोदी की अपील पर देशभर में जनता कर्फ्यू लगाया गया है।

[covid19 style=”5″ country=”India” title=”भारत मे अभी तक”]

[covid19 style=”5″ title=”दुनिया मे अभी तक”]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews