Unlock 3 के पहले दिन फिर कोरोना का कहर, प्रदेश में 797 नए केस

mp

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

अनलॉक 3 के साथ ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर बरकरार है। इस बीच प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट (Corona Blast) हुआ है| पिछले 24 घंटों में 797 नए पॉजिटिव मिले हैं जबकि 12 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13361 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 63 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 12564 सैंपल नेगेटिव और 797 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को भोपाल में 172 नए मरीज मिले हैं और इंदौर में 89 मरीज पाए गए हैं। इस तरह अब राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 2301 पर पहुंच गई है वहीं इंदौर में ये आंकड़ा 1753 है। प्रदेश में फिलहाल कुल 3336 एक्टिव कन्टेंमेंट एरिया है और बुखार सर्दी खांसी के लक्षण के आधार पर मरीजों के सेंपल लिए जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews