68 साल की महिला समेत 68 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

68 साल की महिला समेत 68 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या 2400 के पार पहुँच चुकी है| वही Covid अस्पतालों से राहत की खबर भी आ रही है| रविवार को 68 साल की महालक्ष्मी समेत कुल 68 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के 11 व्यक्ति भी हैं।
 रविवबार को 68 वर्ष की महालक्ष्मी के साथ आज 50 वर्ष से अधिक उम्र के 11 व्यक्तियों ने कोरोना संक्रमण पर विजय पाई। इनके साथ आज भोपाल में फिर से 68 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए। हमीदिया अस्पताल से 7, शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय से 25 और चिरायु अस्पताल से 36 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए। आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों ने शासन-,प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और देखभाल के लिए आभार व्यक्त किया।
58 वर्षीय लीलाधर बोरासी ने कहा- अगर हम सभी जागरूक होंगे, तो ही कोरोना से स्वयं को और सभी को बचा पाएंगे। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव और चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को बधाइयां दी। उन्हें सात दिवस होम क्वॉरेंटाइन और समय पर दवाइयां लेने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही अच्छा खानपान रखने और योग व्यायाम आदि से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को कहा गया है।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews