9वीं और 11वीं के छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, आदेश जारी

9वीं और 11वीं के छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, आदेश जारी

भोपाल| कोरोना के कारण लागू किये गए लॉकडाउन में स्थगित की गई कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षाओं के बाद अब इन कक्षाओं के विद्यार्थी फेल नहीं होंगे| उन्हें जनरल प्रमोशन दिया जाएगा| लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं|

आदेश में कहा गया है कि सत्र 2019-20 में कक्षा 9वी एवं 11वीं के परीक्षा परिणाम 23 मार्च 2020 को घोषित किए गए हैं | वर्तमान में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए आने वाले समय में 9वी एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा में पूरक पात्रताधारी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिए जाएंगे| विद्यार्थियों को यथास्थिति में कक्षा 9 वीं से कक्षा दसवीं तक तथा कक्षा 11वीं का कक्षा बारहवीं प्रवेश मान्य किया जाए ताकि ताकि अगली कक्षा की तैयारी शुरू हो सके|

आदेश के मुताबिक ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा फल प्रगति पत्रक/ अनसूची स्थानांतरण प्रमाण पत्र में वार्षिक परीक्षा परिणाम के समक्ष ‘कोविड-19 संक्रमण बचाव के दृष्टिगत अगली कक्षा में प्रोन्नत’ पृथक रंग की स्याही से लिखा जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews